Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
SUGAR Cosmetics founder and CEO Vineeta Singh, (शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह), SUGAR Cosmetics, Vineeta Singh Biography, Age, Early Life, Family, Net worth, Personal Life, Career, Awards, Shark tank India, विनीता सिंह,
कभी 1 करोड़ के जॉब ऑफर को ठुकराकर बिजनेस शुरू किया था, आज अपनी नई सोच से विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने लगभग 800 करोड़ + की कंपनी बनाई है।
अपनी मेहनत और लगन के दम पर इंसान अगर चाहे तो सब कुछ हासिल कर सकता है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh – SUGAR Cosmetics Co-founder and CEO)। जिन्होंने आज लगभग 3000 करोड़ + की कंपनी अपनी नई सोच और मेहनत के दम पर खड़ी कर दी है। कभी 1 करोड़ का जॉब ऑफर ठुकराने वाली विनीता सिंह ने आज बिजनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।
इसके अलावा, उन्होंने सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा निर्मित रियलिटी टेलीविजन शो ‘शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India)’ को जज किया है, जहां नवोदित उद्यमी अपने बिज़नेस आईडिया जजेस (शार्क्स) के सामने प्रस्तुत करते है। और शार्क्स उनमे इन्वेस्ट करने के साथ साथ उन्हें असफलता से बचने के लिए कौनसे स्टेप्स नहीं लेने है ये बताते है, और अपना एक सफल ब्रांड बनाने के लिए सही सलाह देते है।
Table of Contents
शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह (SUGAR Cosmetics Co-founder and CEO Vineeta Singh) आज बिजनेस जगत में एक जाना-पहचाना नाम हैं। उनके प्रोडक्ट्स बिना किसी डिस्काउंट के भी अच्छी गुणवत्ता के कारण अन्य कंपनियों की तुलना में ग्राहकों के बीच अधिक लोकप्रिय हो रहे हैं। श्रीमती विनीता सिंह (Vineeta Singh) के लिए यह एक आसान यात्रा नहीं थी, उन्होंने अपनी सफलता की कहानी खुद लिखी है। आइये इस लेख में जानते है, उनके जीवन का ये प्रेरणादायी सफर।
नाम | विनीता सिंह |
जन्म की तारीख | साल 1983 |
उम्र (Age) | 39 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान | आनंद, गुजरात |
वर्तमान निवास | मुंबई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू धर्म |
प्रोफेशन | व्यवसायी, उद्यमी (Entrepreneur) |
नेट वर्थ | लगभग 300 करोड़ (2022 तक) |
शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह का जन्म साल 1983 में, गुजरात के एक छोटेसे शहर आनंद में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। उनके पिताजी का नाम तेज सिंह है, जो ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), नई दिल्ली में एक साइंटिस्ट है, और उनकी माँ ICMR में जॉब करती है।
पिताजी का नाम | तेज सिंह (AIIMS के वैज्ञानिक, नई दिल्ली) |
माँ का नाम | नाम ज्ञात नहीं (ICMR में नौकरी) |
शिक्षा (Education) | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक, इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मॅनेजमेंट, अहमदाबाद से एमबीए |
स्कूल | दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम, नई दिल्ली |
महाविद्यालय | इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (2001-2005), इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मॅनेजमेंट, अहमदाबाद (2005- 2007) |
उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल आर के पुरम, नई दिल्ली (Delhi Public School R. K. Puram, New Delhi) से पूरी की। उसके बाद उन्होंने 2005 में, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मद्रास (Indian Institute of Technology, Madras) से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिग्री हासिल की, और MBA करने के लिए इंडियन इन्स्टिट्यूट ऑफ मॅनेजमेंट, अहमदाबाद (Indian Institute of Management, Ahmedabad) में प्रवेश लिया।
विनीता सिंह (Vineeta Singh) और श्री कौशिक मुखर्जी (Kaushik Mukherjee) से शादी की, जो वर्तमान में शुगर कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक (Co-Founder) है। आपको बता दे की, कौशिक मुखर्जी (Kaushik Mukherjee) भी आईआईएम अहमदाबाद (IIM Ahmedabad) से ही पास-आउट हैं।
विनीता सिंह (Vineeta Singh) और श्री कौशिक मुखर्जी (Kaushik Mukherjee) दोनों एक दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे, बाद में उन्होंने 4 दिसंबर 2011 को शादी कर ली। दम्पति की 2 बेटों का सुख प्राप्त हुआ है, जिनके नाम विक्रांत मुखर्जी और रणवीर मुखर्जी है।
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
सगाई की तारीख | 15 अक्टूबर 2010 |
शादी की तारीख | 4 दिसंबर 2011 |
पति का नाम | कौशिक मुखर्जी (शुगर कॉस्मेटिक्स के सह-संस्थापक) |
बच्चे (Children) | 2 बेटे – विक्रांत मुखर्जी और रणवीर मुखर्जी |
कद (हाईट) | 5 फीट 8 इंच |
बालों का रंग | काला (Black) |
आँखों का रंग | काला (Black) |
बचपन से ही उनके माता-पिता ने उन्हें काफी प्रेरित किया, की वह अपने पढाई पे ध्यान दे। विनीता शुरू से ही अपना खुद का बिजनेस करना चाहती थीं। जब उन्होंने IIM अहमदाबाद में अपनी पढ़ाई पूरी की, तो उन्हें कॉलेज प्लेसमेंट के दौरान 1 करोड़ रुपये के पैकेज के साथ नौकरी का प्रस्ताव मिला। लेकिन विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने इस पैकेज को लेने से इनकार कर दिया।
उनके इस फैसले की पूरे देश में चर्चा हुई थी। Vineeta Singh के परिवार में किसी ने भी बिजनेस नहीं किया था, क्योंकि उनका परिवार एक सामान्य परिवार था। लेकिन विनीता कुछ नया करना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपना खुद का बिजनेस शुरू करने की दिशा में एक कदम बढ़ाया।
विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने हमेशा से मुख्य ग्राहक के रूप में महिलाओंको लेकर कुछ न कुछ बनाने के बारे में दृढ़ता से महसूस किया। इसलिए जब उनका पहला स्टार्टअप बड़ा नहीं हुआ, तो उन्होंने 2012 में, अपने सह-संस्थापक (Co-Founder) श्री कौशिक मुखर्जी (Kaushik Mukherjee) के साथ मुंबई में अपनी खुद की एक ब्यूटी सब्सक्रिप्शन कंपनी FAB BAG शुरू करने का फैसला किया।
जिन 200,000 महिलाओं ने अपनी विस्तृत सौंदर्य प्राथमिकताएं उनके साझा कीं, उन सबको धुरी के केंद्र में रखकर 2015 में, उन्होंने डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर मेकअप ब्रांड शुगर कॉस्मेटिक (SUGAR Cosmetics) के रूप में लॉन्च किया। जिसने भारत में कॉस्मेटिक उपयोगकर्ताओं के बीच अपार लोकप्रियता हासिल की।
विनीता और कौशिक ने एक ब्यूटी प्रोडक्ट् के स्टार्टअप के साथ अपना बिज़नेस शुरू किया। उन्होंने अपने प्रोडक्ट्स को ऑनलाइन माध्यमों से बेचना शुरू किया। साथ ही उन्होंने लिपस्टिक और महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन (ब्यूटी – beauty) से संबंधित प्रोडक्ट्स बनाने पर भी जोर दिया। 2019 में उत्तर भारत में उन्होंने अपना पहला स्टोर खोला, और अब उनके 130+ शहरों में 2,500 से अधिक आउटलेट हैं।
कभी छोटे स्टार्टअप से शुरुआत करने वाली विनीता सिंह (Vineeta Singh – Co-Founder and CEO SUGAR Cosmetics) ने जोश टॉक के एपिसोड में बताया की, आज उनके कंपनी की वैल्यूएशन लगभग 3,000 करोड़ की है। उनकी कंपनी का 45 प्रतिशत रेवेन्यु ऑनलाइन माध्यम से, 45 प्रतिशत रेवेन्यु रिटेल आउटलेट्स से, और 10 प्रतिशत रेवेन्यु इंटरनेशनल मार्केट से आता है। अपनी पहचान लिपस्टिक और आईलाइनर से बनाने वाली शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ने कुछ ही दिनों में दूसरे ब्यूटी ब्रांड्स को कड़ी टक्कर दी है।
कई सारी नामी कंपनियों के प्रोडक्ट्स आज बाजार में मौजूद हैं, लेकिन इसके बावजूद श्रीमती विनीता सिंह (Vineeta Singh) के शुगर कॉस्मेटिक्स ने महिलाओं के बीच एक खास जगह बना ली है। शुगर कॉस्मेटिक्स के प्रोडक्ट्स पर कोई विशेष छूट नहीं होती, लेकिन इसके बाद भी शुगर कॉस्मेटिक्स 30 हजार से ज्यादा ऑर्डर को पूरा करके अपनी क्वालिटी से खास पहचान बना रहा है। इसके साथ ही इसे आगे बढ़ाने में 100 से ज्यादा कर्मचारी हैं, जो अपना अहम योगदान दे रहे हैं।
कोरोना (Corona) के समय जब कई सारी कंपनियों की कमाई कम हो गई थी। शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ने ऐसे समय में भी अपना खास स्थान बनाए रखा। देश में अधिकांश कॉस्मेटिक ब्रांड कोरोना महामारी के दौरान संघर्ष कर रहे थे, वही शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ने ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से 70-80 प्रतिशत बिक्री की।
विनीता सिंह (Vineeta Singh) कहती हैं, कि जब भारत में डी2सी (D2C) का स्पेस अपने शुरूआती चरण में था, तब उन्होंने शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) की शुरुआत की थी और उनके 95 प्रतिशत ग्राहक ऑफलाइन थे। लेकिन कोरोना के चलते आज ज्यादातर ग्राहक अपने उत्पादों को ऑनलाइन माध्यमों से ही खरीदते हैं।
2021 में, Vineeta Singh को शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) सीज़न 1 में एक जज के रूप में देखा गया। शार्क टैंक इंडिया एक भारतीय व्यापार रियलिटी टेलीविजन शो है। यह शो नए व्यावसायिक विचारों (business ideas) और नए संस्थापकों का परिचय देता है। इस शो में संभावित निवेशकों का एक पैनल है, जिसे “शार्क” कहा जाता है, जो उद्यमियों को एक व्यवसाय या उत्पाद के लिए विचारों की पिच को सुनते हैं, और यह तय करते हैं, कि उनकी कंपनी में निवेश करना है या नहीं।
Click Here | |
Click Here |
5 साल से भी कम समय में 3,000 करोड़ के वैल्यूएशन की कंपनी बनाने वाली शुगर कॉस्मेटिक्स की को-फाउंडर और सीईओ विनीता सिंह (Vineeta Singh – Co-Founder and CEO SUGAR Cosmetics) आज लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा (Inspiration) हैं। विनीता सिंह ने अपनी मेहनत और नई सोच के दम पर सफलता की एक नई कहानी (Success Story) लिखी है।
सामान्य प्रश्न:
Ans.- विनीता सिंह शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) ब्रांड की सह-संस्थापक और सीईओ (Co-Founder and CEO) है।
Ans.- विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने अपनी इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग IIT मद्रास से पूरी की, और फिर IIM अहमदाबाद में बिजनेस स्टडीज करने के लिए आगे बढ़ीं।
Ans.- जी हां, शुगर कॉस्मेटिक्स (SUGAR Cosmetics) एक भारतीय ब्रांड है, जिसकी सह-संस्थापक और सीईओ (Co-Founder and CEO) श्रीमती विनीता सिंह है।
Ans.- SUGAR Cosmetics ब्रांड की Owner विनीता सिंह (Vineeta Singh) है।
Ans.- बॉलीवुड सेलिब्रिटी तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने शुगर कॉस्मेटिक्स के लिए ब्रांड एंबेसडर के रूप में अपनी नई भूमिका में एक शार्ट फिल्म की है।
अन्य पढ़े: