Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
Nykaa founder and CEO Falguni Nayar Biography (नायका के संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर जीवनी), Falguni Nayar Family, Early Life, Age, Career, Personal Life, Net Worth, Nykaa,
50 साल की उम्र में आया आइडिया से नौकरी छोड़कर ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिजनेस करने वाली Nykaa की फाउंडर ‘श्रीमती फाल्गुनी नायर’ ने आज अरबों की कंपनी बनाई है।
“रुकावटें आती हैं सफलता की राह में, ये कौन नहीं जानता , फिर भी मंज़िल तो वही पा लेगा जो हार नहीं मानता।“
इसका एक सीधा उदाहरण नायका के संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर (Nykaa founder and CEO Falguni Nayar) हैं, जिन्होंने 50 साल की उम्र में अपना व्यवसाय शुरू किया और केवल 9 सालों में अरबों की कंपनी खड़ी कर दी। जिन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत के दम पर इतनी बड़ी कंपनी बनाने का कीर्तिमान स्थापित किया है। आज हर जगह उनकी काबिलियत की तारीफ हो रही है।
Table of Contents
फाल्गुनी नायर ने अपने कारोबार की नींव एक ऐसे क्षेत्र में रखी थी, जहां देश-विदेश के बड़े-बड़े ब्रांड पहले से ही अपना मार्केट बनाये हुए थे। उन्होंने सिर्फ ब्यूटी प्रोडक्ट्स को बेचकर अपने बिजनेस का विस्तार किया और आज उन्होंने भारत की महिला अरबपति बनकर इतिहास रच दिया है। फाल्गुनी नायर के लिए 50 साल की उम्र में अपना खुद का व्यवसाय शुरू करने का फैसला करना और उसे इतना सफल बनाने का सफर तय करना आसान नहीं था। आइए इस लेख में जानते हैं, उनके जीवन के इस प्रेरणादायक सफर के बारे में।
नाम (Name) | फाल्गुनी संजय नायर |
जन्म की तारीख | 19 फरवरी 1963 (मंगलवार) |
उम्र (Age) | 59 वर्ष (2022 तक) |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
वर्तमान निवास | मुंबई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू धर्म |
राशि चक्र | कुंभ |
शिक्षा (Education) | बी. कॉम., पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट |
स्कूल | द न्यू एरा स्कूल |
महाविद्यालय | सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई, IIM अहमदाबाद |
प्रोफेशन | व्यवसायी |
नेटवर्थ | $6.5 बिलियन डॉलर (2021 तक) |
वेबसाइट | nykaa.com |
Nykaa CEO Falguni Nayar (नायका के सीईओ फाल्गुनी नायर) जी का जन्म 19 फरवरी 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ। उनके पिताजी एक बिजनेसमैन थे, और उनकी माँ भी उन्हें बिज़नेस में मदद करती थी। लेकिन फाल्गुनी अपनी अलग पहचान बनाना चाहती थी।
अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) जी ने सिडेनहम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (Sydenham College of Commerce) से स्नातक की पढ़ाई की। जिसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।
वह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अहमदाबाद में संजय नायर से मिलीं और दोनों काफी अच्छे दोस्त बने। दोनों ने 1985 में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया, और मई 1987 में शादी के बंधन में बंध गए। संजय नायर 2009 में केकेआर में शामिल हुए और वर्तमान में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर (Global Investment Firm KKR), इंडिया के सीईओ हैं। वह एशिया पोर्टफोलियो प्रबंधन समिति (Asia Portfolio Management Committee) और एशियाई निवेश समिति (Asian Investment Committee) के सदस्य भी हैं। उनका एक बेटा (अंचित) और एक बेटी (अद्वैता) है।
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
शादी की तारीख | मई 1987 |
पति का नाम | संजय नायर |
बच्चे (Children) | 2 बच्चे (बेटा अंचित और बेटी अद्वैता) |
अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, Falguni Nayar जी 1985 में A F Ferguson and Co. Company में शामिल हो गयी, जहां उन्होंने एक सलाहकार (Consultant) के रूप में काम किया। इसके बाद वह साल 1993 में कोटक महिंद्रा ग्रुप से जुड़ी, और 2005 में कोटक महिंद्रा ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर भी बनीं। Nykaa founder Falguni Nayar जी ने कोटक महिंद्रा में लगभग 19 साल काम किया।
फाल्गुनी नायर एक अच्छी नौकरी होने के बाद भी अपने करियर से खुश नहीं थी। वह बचपन से ही कुछ अलग करना चाहती थी। शादी और दो बच्चों की माँ बनने के बाद भी उन्होंने अपने सपनों से कभी समझौता नहीं किया। इसलिए साल 2012 में, उन्होंने अपनी जॉब से Resign दे दिया, और स्टार्टअप बिजनेस के बारे में जानकारी जुटाना शुरू किया।
साल 2012 में, देश में प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीदना और बेचना इतना लोकप्रिय नहीं था, लेकिन Nykaa founder Falguni Nayar ने देखा कि लोगों को सभी ब्रांड के समान एक ही दुकान में नहीं मिल रहे। इसलिए फाल्गुनी नायर ने कॉस्मेटिक उत्पादों को ऑनलाइन बेचने का फैसला किया।
लेकिन उनकी सबसे बड़ी समस्या यह थी, कि उन्हे इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। लेकिन श्रीमती फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) जी ने फैसला किया था, इसलिए उन्होंने जोखिम उठाया और साल 2012 में नायका (Nykaa) की शुरुआत की। नायका एक संस्कृत शब्द है, जिसका अर्थ है ‘सुर्खियों में रहने वाली महिला’।
श्रीमती फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) को ‘नायका’ की शुरुआत में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। उनके तीन मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारियों (Chief Technology Officers) ने पहले चार सालों में ही इस्तीफा दे दिया था। इसलिए, शुरुआत में उन्हें खुद को ही सब आर्डर देखने पड़ते थे। उन्हें अपनी कंपनी को आगे ले जाने के लिए उन्होंने काफी मेहनत की।
इतना सब होने के बावजूद भी, उन्होंने अपने हौसले को कम होने नहीं दिया। साल 2014 में, सिकोइया कैपिटल इंडिया (Sequoia Capital India) से उनकी कंपनी को करीब 7 करोड़ रुपये का शुरुआती निवेश मिला। जिसके बाद, कई लोगों ने धीरे-धीरे ‘नायका’ में निवेश करना शुरू किया। आज कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट जैसे फिल्मी सितारों ने भी नायका में निवेश किया है। आज नायका को करीब 2,545 करोड़ रुपये की फंडिंग मिली है।
साल 2012 में शुरू किया गया एक छोटा स्टार्टअप आज एक बड़ा ब्रांड बन गया है। शुरू में नायका ने केवल ऑनलाइन उत्पाद बेचे, लेकिन बाद में महिलाओं की जरूरतों को देखते हुए नायका (Nykaa) ने ऑफलाइन स्टोर भी खोल दिये। Nykaa आज देश में कॉस्मेटिक उत्पादों के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के रूप में उभरा है।
आज इस प्लेटफॉर्म पर हर मिनट 30 से ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट बिकते हैं। Nykaa आज कई अरबों (Billions) की कंपनी बन गई है। हाल ही में नायका के आईपीओ (IPO) ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फाल्गुनी नायर का अगला लक्ष्य अपने ऑफलाइन कारोबार को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना है। 2024 तक वह Nykaa के 180 ऑफलाइन स्टोर खोलने की योजना बना रही है।
आज Falguni Nayar की नेटवर्थ करीब 49,000 करोड़ रुपये से अधिक है। इसके साथ ही नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर (Nykaa founder and CEO Falguni Nayar) भारत की सबसे अमीर स्व-निर्मित महिला अरबपति बन गई हैं, और उन्हें भारत के टॉप -20 सबसे अमीर लोगों की सूची में भी शामिल किया गया है। फाल्गुनी नायर ने अपनी मेहनत और नई सोच के दम पर सफलता की नई कहानी (Success Story) लिखी है। वह आज लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत (Inspiration) हैं।
सामान्य प्रश्न:
Ans: नायका (Nykaa) की फाउंडर एंड सीईओ श्रीमती फाल्गुनी नायर जी है।
Ans: Nykaa CEO Falguni Nayar का जन्म 19 फरवरी 1963 को महाराष्ट्र के मुंबई में एक गुजराती परिवार में हुआ।
Ans: फाल्गुनी नायर के पति का नाम संजय नायर है, जो वर्तमान में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर (Global Investment Firm KKR), इंडिया के सीईओ हैं।
Ans: ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के अनुसार, नायका शेयर बाजार में 71% से अधिक के प्रीमियम पर सूचीबद्ध है, जिसमें फाल्गुनी नायर (Falguni Nayar) की कुल संपत्ति 6.5 बिलियन डॉलर (2021 तक) (लगभग ₹ 49,000 करोड़) आंकी गई है।