Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
Discus Thrower Kamalpreet Kaur Biography, डिस्कस थ्रो एथलीट कमलप्रीत कौर जीवनी, Kamalpreet Kaur Age, Education, Family, Career, Tokyo Olympics 2020, Medals
Kamalpreet Kaur (कमलप्रीत कौर) एक भारतीय Discus Throw Athlete (चक्का फेंक खिलाड़ी) हैं, जो डिस्कस थ्रो में 65 मीटर बैरियर को पार करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। उन्हें राहुल द्रविड़ एथलीट मेंटरशिप प्रोग्राम (Rahul Dravid Athlete Mentorship Program) के माध्यम से गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन (GoSports Foundation) का समर्थन प्राप्त है। आइये इस लेख में हम जानते है, भारतीय चक्का फेंक एथलीट कमलप्रीत कौर के बारे में।
Table of Contents
Discus Thrower Kamalpreet Kaur ने 65.06 मीटर के प्रयास के साथ डिस्कस थ्रो में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और टोक्यो समर ओलंपिक (Tokyo Summer Olympics) के लिए क्वालीफाई किया। उन्होंने 21 जून 2021 को एनआईएस, पटियाला में इंडियन Grand Prix-4 at NIS, में अपना रिकॉर्ड 66.59 मीटर तक बढ़ाया।
नाम (Name) | कमलप्रीत कौर |
जन्म की तारीख | 4 मार्च 1996 (सोमवार) |
उम्र (Age) | 26 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान | कबरवाला, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब |
वर्तमान निवास | कबरवाला, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म (Religion) | सिख |
राशि चक्र | मीन (Pisces) |
शिक्षा | स्नातक (Graduation) |
स्कूल | दशमेश गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बादल, पंजाब |
महाविद्यालय | पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला, पंजाब |
नेटवर्थ | लगभग 2-5 मिलियन INR |
पसंदीदा खाना | पनीर की सब्जी, आलू के पराठे |
पसंदीदा खिलाड़ी | वीरेंद्र सेहवाग |
Discus Thrower Kamalpreet Kaur का जन्म 4 मार्च 1996 (सोमवार) को, पंजाब राज्य के श्री मुक्तसर साहिब जिले के एक छोटे से गांव बादल में एक साधारण परिवार में हुआ। उनके पिताजी का नाम कुलदीप सिंह है, जो एक किसान (Farmer) है, और उनकी माँ का नाम राजविंदर कौर है।
पिताजी का नाम | कुलदीप सिंह (किसान) |
माताजी का नाम | राजविंदर कौर |
वैवाहिक स्थिति | अविवाहित |
Kamalpreet Kaur की रूचि पढाई में बहुत कम थी, उनके परिवार में प्रेशर के बाद भी वो पढाई में ज्यादा ध्यान नहीं देती थी। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने स्कूल के दिनों के बारे में बात करते हुए कहा, की आठवीं कक्षा की परीक्षा में उन्होंने गणित और अंग्रेजी में मात्र 33-33 अंक ही हासिल किए थे। दसवीं कक्षा के बोर्ड में थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन उन्हें अहसास भी हुआ, की अगर ऐसा ही चलता रहा तो उन्हें कोई भी नौकरी नहीं मिलेगी।
उसी दौरान उन्होंने एक स्पोर्ट्स इवेंट में हिस्सा लिया और काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया। जहां लोगों ने उनकी ऊंचाई (Height) को पसंद किया और उन्हें सुझाव दिया की वो खेलों में अपना करियर बनाये। पहले तो वह खेलों में अपना करियर बनाने में थोड़ी झिझकती थी, क्योंकि उनके गाँव में यह धारणा थी, कि लड़कियों को सिर्फ घर का काम करना चाहिए।
Discus Thrower Kamalpreet Kaur एक पेशेवर क्रिकेटर बनना चाहती थी, लेकिन उनके स्कूल के खेल शिक्षक (sports teacher) ने उन्हें एथलेटिक्स में भाग लेने के लिए कहा। इसके बाद उन्होंने विभिन्न एथलेटिक गतिविधियों जैसे शॉट पुट और डिस्कस थ्रो में भाग लिया और कई पुरस्कार जीते। अब उन्होंने स्पोर्ट्स में डिस्कस थ्रो की ओर जाने का फैसला किया। जिसके बाद उनके कोच ने उनसे राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने को कहा।
प्रोफेशन (Profession) | भारतीय एथलीट |
खेल श्रेणी | ट्रैक और फील्ड |
इवेंट | डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) |
कोच | राखी त्यागी, प्रीथपाल मारु, बलजीत सिंह |
राष्ट्रीय शुरुआत | 2013 ,जूनियर नेशनल,बैंगलोर |
अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत | 2017 , एशियाई चैंपियनशिप |
Kamalpreet Kaur (कमलप्रीत कौर) ने 2014 में खेल को गंभीरता से लेना शुरू किया। फिर वह अपने गाँव के बाहर एक छात्रावास में चली गई और अपने गाँव में भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) केंद्र में अपना पेशेवर प्रशिक्षण शुरू किया। उस समय छात्रावास में रहने के उनके निर्णय से उनकी माँ परेशान थी, लेकिन उनके पिता ने उनका समर्थन किया।
अपनी कड़ी मेहनत और प्रशिक्षण के साथ, Kamalpreet Kaur 2016 में डिस्कस थ्रो में अंडर -18 और अंडर -20 राष्ट्रीय चैंपियन बनीं। उन्होंने 2017 में ताइवान के ताइपे में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स (World University Games) में भाग लिया और उसमें 5वें स्थान पर रहीं।
इसके बाद उन्होंने भारतीय रेलवे के लिपिक (clerk) की परीक्षा पास की। अब उन्हें नौकरी से नियमित वेतन (salary) मिलने लगा, जो उनके लिए एक बड़ी राहत थी, क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए उन्होंने कहा की,
“मेरे द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद, पंजाब सरकार अक्सर मुझे नकद पुरस्कार देती थी। लेकिन नियमित सहयोग नहीं मिल रहा था। मेरे जूतों की कीमत ही 10,000 रुपये है। 2017 में मुझे रेलवे में क्लर्क की नौकरी मिल गई। जहा मेरा वेतन केवल 21,000 रुपये था, लेकिन वह हर महीने आता था, और यह मेरे लिए बहुत बड़ा समर्थन था।”
कद (हाईट) | 6 फुट, 1 इंच (185 cm) |
वज़न | 106kg |
बालों का रंग | काला (Black) |
आँखों का रंग | काला (Black) |
2019 में दोहा में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में, Discus Thrower Kamalpreet Kaur पांचवें स्थान पर रही, और 2019 फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 60.25 मीटर के डिस्कस थ्रो के साथ गोल्ड मैडल जीता। उन्होंने 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में इतिहास रचा, Kamalpreet Kaur डिस्कस थ्रो में 65 मीटर बैरियर को पार करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं और लगातार दूसरी बार पोडियम में शीर्ष पर रहीं।
पटियाला में 24वें फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 65.06 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड-ब्रेकिंग थ्रो के साथ, Kamalpreet Kaur ने टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) 2020 में अपना स्थान पक्का किया, जो 2021 में कोरोनावायरस महामारी के कारण आयोजित किया गया था।
डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर (Discus Thrower Kamalpreet Kaur) ने 63.5 मीटर थ्रो के साथ टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympics) में महिला डिस्कस थ्रो के फाइनल में अपनी जगह बनाई। लेकिन, फाइनल में, वह अपने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करने में नाकाम रही और अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 63.70 मीटर के साथ छठे स्थान पर रही। टोक्यो ओलंपिक के फाइनल में कमलप्रीत को पदक जीतने के लिए 65.72 मीटर से अधिक का स्कोर करना था, जिसे वह चूक गयी और वह केवल 63.70 मीटर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर कर सकीं।
Kamalpreet Kaur Instagram | Click Here |
Discus Thrower Kamalpreet Kaur की निजी जिंदगी के बारे में दुनिया में हर कोई जानना चाहता है। आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद हार नहीं मानने वाली Discus Thrower Kamalpreet Kaur आज लाखों युवाओं के लिए एक प्रेरणा (inspiration) है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की एक नयी कहानी (Success Story) लिखी है।
अन्य पढ़ें:
सामान्य प्रश्न:
Ans: कमलप्रीत कौर पंजाब राज्य के श्री मुक्तसर साहिब जिले के एक छोटे से गांव बादल से है।
Ans: Kamalpreet Kaur की उम्र 26 साल (2022 तक) है।
Ans: लगभग 2-5 मिलियन INR
Ans: डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक)
Ans: पनीर की सब्जी, आलू के पराठे
Ans: ਕਮਲਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ (कमलप्रीत कौर)