Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
Cricketer Tim David Biography, क्रिकेटर टिम डेविड जीवनी, Singaporean Cricketer, Timothy Hays David, टिमोथी हेज़ डेविड, Tim David Family, Early life, Cricket Career, Big Bash League, बिग बैश लीग, Tim David IPL, Mumbai Indians, Tim David Wife,
IPL (आईपीएल) एक ऐसा फॉर्मेट है जो खिलाड़ियों को आगे आने का मौका देता है, जिनके बारे में क्रिकेट फैंस शायद जानते भी नहीं होंगे। आईपीएल 2022 की नीलामी में कई ऐसे क्रिकेटरों पर बोली भी लगी, जो पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो दुनिया भर के क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देता है।
2022 के IPL नीलामी में सिंगापुर के ऐसे ही एक खिलाडी पर बोली लगी, जिसे आप में से बहुत सारे क्रिकेट प्रेमी जानते भी नहीं होंगे। सिंगापुर के उस क्रिकेटर का नाम है टीम डेविड, जिसे मुंबई इंडियंस (MI) ने दुनिया भर में अपना नाम कमाने का मौका दिया है। आइये इस लेख में हम जानते है, सिंगापुर के उस खिलाड़ी टीम डेविड के बारे में।
Table of Contents
सिंगापुर के क्रिकेटर टिम डेविड (Tim David) का वास्तविक नाम टिमोथी हेज़ डेविड (Timothy Hays David) हैं। वह एक सिंगापुर-ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं, जो सिंगापुर की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और विभिन्न ट्वेंटी-20 फ्रेंचाइजी टीमों के लिए खेलते हैं। जुलाई 2019 में, उन्होंने सिंगापुर के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।
नाम (Name) | टिमोथी हेज़ डेविड |
निक नाम | टिम डेविड |
जन्म की तारीख | 16 अक्टूबर 1996 |
उम्र (Age) | 25 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान | सिंगापुर |
वर्तमान निवास | सिंगापुर |
राष्ट्रीयता | ऑस्ट्रेलियाई और सिंगापुरी |
धर्म (Religion) | ईसाई |
प्रोफेशन | क्रिकेटर |
बैटिंग | राइट हैंडेड |
गेंदबाजी | दाएं हाथ का ऑफ ब्रेक |
रोल (Role) | ऑलराउंडर |
अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण | 22 जुलाई 2019 बनाम कतर (T20) |
IPL 2022 के लिये मुंबई इंडियंस (MI) ने इन्हे 8.25 करोड़ में खरीद कर अपने साथ जोड़ लिया। खास बात यह है, कि Tim David का बेस प्राइस सिर्फ 40 लाख थी। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम उन्हें खरीदने के लिए शुरू से ही काफी ज्यादा उत्सुक थी, लेकिन, अंत में, मुंबई इंडियंस (MI) ने मोटी रकम देकर उन्हें अपने टीम में शामिल कर लिया। केकेआर के अलावा लखनऊ और दिल्ली कैपिटल्स ने भी उन्हें खरीदने के लिए दिलचस्पी दिखाई थी।
Singaporean Cricketer Tim David का जन्म 16 अक्टूबर 1996 को सिंगापुर में हुआ। उनका परिवार 1990 के दशक में ऑस्ट्रेलिया से सिंगापुर चला गया था, जहाँ उनके पिता एक इंजीनियर के रूप में काम किया करते थे। 1997 की एशियाई आर्थिक मंदी (1997 Asian Financial Crisis) के दौरान उनका परिवार वापस ऑस्ट्रेलिया लौट गया। उस समय डेविड की उम्र मात्र दो साल (Two Years) थी। Tim David का सम्पूर्ण बचपन पर्थ में ही बीता, लेकिन वह सिंगापुर के लिए खेलते हैं।
उनके पिता रोड डेविड एक ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे, जो 1997 आईसीसी ट्रॉफी में सिंगापुर के लिए खेले थे। टिम डेविड की स्टेफनी केर्शव (Stephanie Kershaw) से शादी हुई है। वह एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई फील्ड हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं।
पिताजी का नाम | रोड डेविड (Rod David) |
माताजी का नाम | ज्ञात नहीं |
पत्नी का नाम | स्टेफनी केर्शव (Stephanie Kershaw) |
कद (हाईट) | 6 फीट 5 इंच |
वज़न | 79kg |
बालों का रंग | काला (Black) |
आँखों का रंग | काला (Black) |
Tim David को जुलाई 2019 में, 2018-19 ICC T20 World Cup के एशिया क्वालीफायर टूर्नामेंट के क्षेत्रीय फाइनल से पहले सिंगापुर क्रिकेट टीम के लिए एक प्रशिक्षण टीम में शामिल किया गया था। बाद में उसी महीने, टूर्नामेंट के क्षेत्रीय फाइनल के लिए सिंगापुर के ट्वेंटी 20 अंतर्राष्ट्रीय (टी20ई) टीम में उनका नामांकन किया गया। 22 जुलाई 2019 को, कतर (Qatar) के खिलाफ उन्होंने सिंगापुर के लिए अपना टी20 डेब्यू किया।
ऑलराउंडर Tim David का टी20 रिकॉर्ड भी काफी बेहतरीन है। उन्होंने अब तक 85 टी-20 मैचों में 34.69 के औसत और 159.39 के स्ट्राइक रेट के साथ 1,908 रन बनाए हैं, जिसमे 9 अर्धशतक भी शमिल है। साथ ही उन्होंने गेंदबाजी में सात विकेट भी लिए हैं। डेविड ने सिंगापुर के लिए अब तक 14 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 46.50 के औसत और 158.52 के स्ट्राइक रेट से 558 रन बनाए हैं, जिसमे उन्होंने चार अर्धशतक भी लगाए हैं।
Tim David ने 1 जनवरी 2018 को बिग बैश लीग सीजन 2017-18 में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए अपना ट्वेंटी 20 पदार्पण किया। 2020-21 बिग बैश लीग (BBL) सीज़न के लिए, डेविड को होबार्ट हरिकेंस (Hobart Hurricanes) द्वारा साइन किया गया था। टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में, उन्होंने 58 रन बनाए, जिसमें होबार्ट हरिकेंस ने सिडनी सिक्सर्स (Sydney Sixers) को 16 रनों से हराया और डेविड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। फरवरी 2022 में, डेविड ने होबार्ट हरिकेंस के साथ अपने BBL कॉन्ट्रैक्ट को अगले दो साल के लिए बढ़ाया।
जुलाई 2021 में, Singaporean Cricketer Tim David नीदरलैंड में होफडक्लास (Hoofdklasse) टूर्नामेंट में खेले। डच लीग में खेलने के बाद, डेविड ने इंग्लैंड में 2021 टी20 ब्लास्ट (2021 T20 Blast) में सरे (Surrey’s) के अंतिम दो मैचों में खेलने के लिए सरे काउंटी क्रिकेट क्लब (Surrey County Cricket Club) के साथ करार किया।
अगले महीने, वह 2021 रॉयल लंदन वन-डे कप (Royal London One-Day Cup 2021) में खेले, और लिस्ट ए क्रिकेट में वारविकशायर (Warwickshire) के खिलाफ नाबाद 140 रन के साथ अपना पहला शतक बनाया। टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में, Tim David ने 102 रन बनाए जिससे सरे ने ग्लूस्टरशायर (Gloucestershire) को पांच विकेट से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
Tim David ने द हंड्रेड (The Hundred) के 2021 सीज़न के फ़ाइनल में, डेव्हिड बेडिंगहॅम (David Bedingham) का कैच लिया और बाद में, लियाम लिविंगस्टोन (Liam Livingstone) को रन आउट कर दिया, जो एक महत्वपूर्ण विकेट था। इस मैच में डेविड ने 6 गेंदों की मदद से 15 रन भी बनाए, इन सब की वजह से उनकी टीम साउदर्न ब्रेव (Southern Brave) को महत्त्वपूर्ण जीत मिली।
फरवरी 2022 में, डेविड को लंकाशायर काउंटी क्रिकेट क्लब (Lancashire County Cricket Club) ने 2022 में इंग्लैंड में होने वाले टी20 ब्लास्ट में खेलने के लिए साइन किया है।
Tim David को अगस्त 2021 में, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के दूसरे दौर के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम में शामिल किया गया था। 24 सितंबर 2021 को, न्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उन्होंने आईपीएल में पदार्पण किया। ऐसा करके वह आईपीएल में खेलने वाले सिंगापुर के पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बन गए। फरवरी 2022 में, मुंबई इंडियंस ने 2022 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में मोटी रकम देकर उन्हें अपने टीम में शामिल कर लिया।
Tim David Instagram | Click Here |
अन्य पढ़े:
सामान्य प्रश्न:
Ans: Tim David का जन्म 16 अक्टूबर 1996 को सिंगापुर (Singapore) में हुआ।
Ans: 25 साल (2022 तक)
Ans: जी, हां। टिम डेविड दाएं हाथ के बल्लेबाजी के साथ साथ कभी-कभार ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी करते है।
Ans: टिम डेविड के पत्नी का नाम स्टेफनी केर्शव (Stephanie Kershaw) है। वह एक फील्ड हॉकी खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलियाई फील्ड हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करती हैं।