Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
Cricketer Pravin Tambe Biography In Hindi (क्रिकेटर प्रवीण तांबे जीवनी), Pravin Tambe Biopic, कौन प्रवीण तांबे? (Kaun Pravin Tambe), Pravin Tambe Age, Family, Net Wort, Cricket Career, IPL
41 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पदार्पण करनेवाले भारतीय क्रिकेटर प्रवीण विजय तांबे।
“थोड़ा डुबूंगा, मगर मैं फिर तैर आऊंगा, ऐ ज़िंदगी, तू देख, मैं फिर जीत जाऊंगा…”
ये कहावत इंडियन क्रिकेटर प्रवीण तांबे (Indian Cricketer Pravin Tambe) के लिए सटीक बैठती है, जो सुर्खियों में तब आए जब उन्होंने 41 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पदार्पण किया। आमतौर पर इस उम्र में खिलाड़ी, रिटायरमेंट लेकर अपने भविष्य की योजना बना रहे होते है, लेकिन प्रवीण तांबे ऐसे खिलाड़ी है, जिन्होंने 41 साल की उम्र में अपने सपनों का पीछा करना शुरू कर दिया। आइये, इस लेख में जानते है, उनके जीवन का प्रेरणादायी सफर।
Table of Contents
क्रिकेट में देर से पदार्पण करने वालों की अपनी एक उचित कहानी रही है, लेकिन उनमें से किसी की भी कहानी Cricketer Pravin Tambe की तरह नहीं है। भारतीय क्रिकेटर प्रवीण विजय तांबे अपना 40वां जन्मदिन मनाने के बाद प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करने वाले पहले क्रिकेटर हैं। जिन्हें 41 साल की उम्र में पहली बार आईपीएल क्रिकेट खेलने के लिए चुना गया था।
नाम (Name) | प्रवीण विजय तांबे |
निक नाम | पीटी (PT) |
जन्म तारीख | 8 अक्टूबर 1971 |
उम्र (Age) | 50 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र , भारत |
वर्तमान निवास | मुंबई, महाराष्ट्र , भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिन्दू धर्म |
राशि (Zodiac sign) | तुला |
स्कूल (School) | गवर्नमेंट हाई स्कूल, मुंबई |
पेशा (Profession) | भारतीय गेंदबाज |
गेंदबाजी शैली (Bowling Style) | दांए हाथ के गेंदबाज |
बल्लेबाजी शैली (Bating Style) | दाएं हाथ के बल्लेबाज |
जर्सी का नंबर (Jersey Number) | 02 |
अंतर्राष्ट्रीय शुरुआत (International Debut) | ग्रेड A – मुंबई बनाम गुजरात (चेन्नई ) – 25 फरवरी, 2017, T 20 – डेयरडेविल्स बनाम रॉयल्स (जयपुर ) -07 मई, 2013 |
घरेलु टीम (Domestic/State Team) | डॉ. डी. वाई. पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी, गुजरात लायंस, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन XI, राजस्थान रॉयल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, त्रिनबागो नाइट राइडर्स |
नेटवर्थ (Net worth) | लगभग $1 मिलियन डॉलर |
क्रिकेटर प्रवीण तांबे का जन्म 8 अक्टूबर 1971 को, महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ। उनके पिता विजय तांबे एक स्थानीय क्रिकेटर थे, जो जॉनसन एंड जॉनसन नाम की टीम के लिए क्रिकेट खेलते थे। प्रवीण तांबे अपने पिताजी के साथ खेलों में जाते थे, जहां से उनकी क्रिकेट में रुचि हो गई। उनकी माँ का नाम ज्योति तांबे है।
उनका एक भाई है, जिसका नाम प्रशांत है, जो एक इंजीनियर है। भारतीय क्रिकेटर प्रवीण विजय तांबे शादीशुदा है, और उनके पत्नी का नाम वैशाली तांबे है। दम्पति को 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) है।
पिताजी का नाम | विजय तांबे |
माँ का नाम | ज्योति तांबे |
भाई का नाम | प्रशांत तांबे |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | वैशाली तांबे |
बच्चे (Children) | 2 बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) |
लंबाई (Height) | 5 फीट 5 इंच |
वजन (Weight ) | 68 किग्रा |
आंखो का रंग (Eye Color) | काला (Black) |
बालों का रंग (Hair Colour) | काला (Black) |
Pravin Tambe शुरुआत में तेज गेंदबाजी करते थे, लेकिन उनके ओरिएंट शिपिंग के कप्तान अजय कदम ने उन्हें लेग स्पिन गेंदबाजी करने के लिए कहा। इस नई विशेषता के साथ Cricketer Pravin Tambe को बड़ी सफलता मिली, और उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
प्रवीण तांबे शिवाजी पार्क जिमखाना टीम (Shivaji Park Gymkhana Team) का हिस्सा थे, जहां उनके लेग स्पिन गेंदबाजी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल (Former Indian Cricketer Sandeep Patil) को भी प्रभावित किया। क्रिकेटकंट्री के साथ एक इंटरव्यू में प्रवीण के पिता विजय तांबे जी ने कहा, की “पूर्व भारतीय क्रिकेटर संदीप पाटिल ने प्रवीण के फ्लिपर को उच्च दर्जा दिया।”
1994 से 2004 तक, Pravin Tambe ओरिएंट शिपिंग (Orient Shipping) टीम का हिस्सा थे। ओरिएंट शिपिंग ने 2004 में, अपना कारोबार बंद कर दिया। नतीजतन, क्रिकेट टीम भी स्थायी रूप से ठप हो गई, जिसके बाद प्रवीण तांबे डी. वाई. पाटिल की तरफ चले गए।
वह वीकेंड (शनिवार और रविवार ) को क्लब में खेलते थे, और बाकी दिनों में काम करते थे। उन्होंने मुंबई क्रिकेट असोसिएशन (MCA) में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन कई सालों तक ऐसा करने में असफल रहे। उन्होंने कई बार डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में मैचों के दौरान संपर्क अधिकारी के रूप में भी काम किया है।
2013 में, Cricketer Pravin Tambe को 41 साल की उम्र में आईपीएल में डेब्यू करने का मौका राजस्थान रॉयल्स ने दिया। जहां उन्हें राहुल द्रविड़ (Rahul Dravid) और पैडी अप्टन (Paddy Upton) जैसे दिग्गजों का मार्गदर्शन मिला। 2015 में, राजस्थान रॉयल्स को अस्थायी निलंबन मिलने के बाद प्रवीण तांबे ने गुजरात लायंस टीम के लिए खेलना शुरू किया।
प्रवीण को मुंबई क्रिकेट टीम के लिए अपना पहला कॉल 2013-14 रणजी ट्रॉफी में मिला और उन्होंने उड़ीसा क्रिकेट टीम के खिलाफ पदार्पण किया। पहली पारी में वह एक भी विकेट नहीं ले पाए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने ओडिशा के दोनों सलामी बल्लेबाज गिरिजा राउत और गोविंदा पोद्दार को आउट कर दिया।
25 फरवरी 2017 को, उन्होंने 2016-17 विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए अपनी लिस्ट ए (List A) की शुरुआत गुजरात के खिलाफ की, जहां उन्होंने चिराग परमार और जसप्रीत बुमराह के विकेट लिए।
खेल के प्रति उनके संघर्ष और समर्पण को सामने लाने के लिए Cricketer Pravin Tambe पर एक बायोपिक “कौन प्रवीण तांबे?” रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में श्रेयस तलपड़े ने प्रवीण तांबे का किरदार निभाया है, जो मुख्य भूमिका में हैं। ये बायोपिक 1 अप्रैल, 2022 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर प्रीमियर हो गया है।
किरण यज्ञ्योपवित द्वारा लिखित “कौन प्रवीण तांबे?” का निर्देशन जयप्रद देसाई ने किया है। फिल्म निर्माताओं ने एक बयान में साझा किया, “यह फिल्म लेग स्पिनर के जीवन और जुनून के बारे में एक अनूठी अंतर्दृष्टि प्रदान करेगी, जिन्होंने 41 साल की उम्र में इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट टीम राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलना शुरू किया था – उनकी आँखों में सपने थे और खेल के लिए अपने प्यार को साबित करने के लिए एक अथक तप था।”
41 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण करनेवाले प्रवीण तांबे, आज लाखों क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक प्रेरणा (Inspiration) है, उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और जूनून के दम पर सफलता की एक नयी कहानी (Success Story) लिखी है।
सामान्य प्रश्न:
Ans: प्रवीण तांबे एक भारतीय क्रिकेटर है, जिन्होंने 41 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।
Ans: 50 साल (2022 तक, जन्म – 8 अक्टूबर 1971)
Ans: क्रिकेटर प्रवीण तांबे का जन्म 8 अक्टूबर 1971 को, महाराष्ट्र के मुंबई शहर में एक मध्यम वर्गीय मराठी परिवार में हुआ।
Ans: प्रवीण तांबे ने 41 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया।
Ans: लगभग $1 मिलियन डॉलर