Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
CRED Founder Kunal Shah Biography in Hindi (CRED के संस्थापक कुणाल शाह जीवनी), Kunal Shah Early Life, Education, Started FreeCharge Company, Got Inspiration to Start CRED, Kunal Shah education, Career, Net Worth.
एक जमाने में, अपनी पढ़ाई छोड़ कर सीडी बेचने का काम करने वाले CRED के फाउंडर श्री कुणाल शाह ने आज करोड़ों की कंपनी बनाई है।
इंसान अगर कुछ करना चाहता है, तो उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। आपने कई ऐसे लोगों के बारे में सुना होगा जिन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक खास पहचान बनाई है, लेकिन क्या आप सोच सकते हैं कि कोई व्यक्ति अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर एक दिन करोड़ों की कंपनी बना सकता है? इसका प्रत्यक्ष उदाहरण ‘क्रेड’ (CRED) के संस्थापक श्री कुणाल शाह हैं, जिन्होंने अपने अलग विचार के बल पर दुनिया के सामने एक मिसाल कायम की है।
Table of Contents
कुणाल ने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर अपने दोस्त संदीप टंडन के साथ मिलकर साल 2010 में फ्रीचार्ज (Freecharge) को बाजार में उतारा। जिसके बाद वह सफलता की ऊंचाइयों को छूते चले गए। आज, वह क्रेडिट कार्ड भुगतान कंपनी ‘क्रेड’ (CRED) के माध्यम से वो अपनी सफलता की नई कहानियाँ लिख रहे हैं। लेकिन कुणाल शाह के लिए सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचना इतना आसान नहीं था, आइए जानते हैं उनके जीवन के प्रेरणादायक सफर के बारे में।
नाम (Name) | कुणाल शाह |
निक नाम | मुख्य वक्ता (Keynote Speaker) |
जन्म की तारीख | 20 मई 1983 (शुक्रवार) |
उम्र (Age) | 39 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र |
वर्तमान निवास | मुंबई, महाराष्ट्र |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
धर्म (Religion) | हिंदू (Hindu) |
राशि चक्र | वृषभ |
महाविद्यालय | विल्सन कॉलेज, मुंबई, मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई |
शिक्षा (Education) | MBA ड्रॉपआउट |
प्रोफेशन | उद्यमी, वेंचर कैपिटलिस्ट |
नेट वर्थ | 2021 तक लगभग $806 मिलियन (5985 करोड़ रुपये) |
CRED Founder Kunal Shah का जन्म 20 मई 1983 को महाराष्ट्र के मुंबई के एक व्यवसायी परिवार में हुआ। कुणाल शाह बचपन से ही कुछ अलग करना चाहते थे। उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज (Wilson College) से Bachelor of Arts (Philosophy) की डिग्री प्राप्त की। और इसके बाद उन्होंने नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई (NMIMS Mumbai) में MBA के लिए एडमिशन लिया।
कुछ समय तक एमबीए (MBA) की पढ़ाई करने के बाद, उन्हें लगा की वो MBA करके पैसों को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए वह अपनी MBA की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर कुछ अलग करने की राह पर निकल पड़े। श्री कुणाल शाह ने केवल 16 साल की उम्र में ही कमाना शुरू कर दिया था क्योंकि परिवार की वित्तीय जिम्मेदारी उन पर जल्दी आ गई थी। पैसा कमाने के लिए उन्होंने साइबर कैफे स्थापित करने के साथ-साथ कई सारे और उद्योग भी शुरू किए।
पढ़ाई छोड़ने के बाद CRED Founder Kunal Shah ने अपना स्टार्टअप शुरू करने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने 2000 में टीआईएस इंटरनेशनल इंक नामक बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग स्टार्ट-अप (बीपीओ) में जूनियर प्रोग्रामर के रूप में अपना करियर शुरू किया। एक बीपीओ में प्रोग्रामर के रूप में काम करने के बाद, उन्होंने सीडी (CD) बेचना शुरू किया और इसी के साथ उन्होंने अपनी नई पारी की शुरुआत की। उन्होंने पैसाबैक नाम से एक कंपनी खोली और उसके बाद उन्हें कई ग्रुप से फंड मिला।
कई जगहों से फंड प्राप्त करने के बाद, CRED Founder Kunal Shah ने अगस्त 2010 में अपने दोस्त संदीप टंडन के साथ फ्रीचार्ज (Freecharge) कंपनी की स्थापना की। फ्रीचार्ज के सफल लॉन्च के बाद, स्नैपडील (Snapdeal) ने अप्रैल 2015 में इस कंपनी का अधिग्रहण (Acquisition) किया। अधिग्रहण के बाद, शाह के नेतृत्व में फ्रीचार्ज को एक स्वतंत्र इकाई के रूप में चलाया जाता रहा। अक्टूबर 2016 में आखिरकार Kunal Shah ने FreeCharge छोड़ दिया। इसके बाद, जुलाई 2017 में, एक्सिस बैंक (Axis Bank) ने फ्रीचार्ज का अधिग्रहण किया।
2015 में फ्रीचार्ज छोड़ने के बाद, श्री कुणाल ने कई देशों की यात्रा की और उन्हें जानने में समय बिताया। तब उन्होंने महसूस किया कि विकसित देशों में पेट्रोल पंपों की सुविधा के लिए लोग नहीं हैं, वहां केवल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे Kunal Shah को एहसास हुआ, कि वहां के लोग अच्छी तरक्की कर रहे हैं।
ये देखकर उन्हें भारत में भी ऐसी तकनीक शुरू करने की प्रेरणा मिली। जिसके बाद Kunal Shah ने 2018 में CRED की स्थापना की, जिसने खर्च करने के लिए उच्च डिस्पोजेबल आय के साथ भारतीय आबादी के शीर्ष 1% को लक्षित किया है। CRED Android और iOS पर उपलब्ध एक ऑनलाइन एप्लिकेशन है, जो उपयोगकर्ताओं (Users) को उनके प्लेटफॉर्म के माध्यम से क्रेडिट कार्ड बिल भुगतान करने के लिए कूपन के रूप में रिवॉर्ड्स देता है।
CRED Founder Kunal Shah, जो कभी CD बेचने का काम करते थे, अब हर साल करोड़ों की कमाई कर रहे हैं। उन्होंने जिस स्टार्ट-अप CRED की शुरुआत की, वह आज एक सफल कंपनी के रूप में स्थापित हो चुका है। CRED एक क्रेडिट कार्ड बिलों के भुगतान का एक जरिया है। यह ऑनलाइन बिलों का भुगतान करने पर नए- नए Rewards देता है।
CRED ने हाल ही में दो नई सुविधाएँ, रेंट पे (Rent Pay) और क्रेडिट लाइन (Credit Line) लॉन्च की हैं। क्रेड ने वर्तमान में बुक माय शो, फ्रेश मेनू, अर्बन लैडर, बॉडी क्राफ्ट जैसी कंपनियों के साथ भागीदारी की है।
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | भावना शाह (फ्रीलांस ग्राफिक डिजाइनर) |
शौक (Hobbies) | शतरंज खेलना, पोकर खेलना |
पसंदीदा खाना | गुआकामोल (Guacamole) और चिप्स |
पसंदीदा फिलॉस्फर | सोक्रेटस (Socrates) |
पसंदीदा व्यवसायी | स्टीव जॉब्स |
पसंदीदा यात्रा स्थल | गोवा |
CRED Kunal Shah | |
CRED Kunal Shah |
कभी एक छोटे से स्टार्टअप से अपनी शुरूआत करने वाले CRED Founder Kunal Shah ने आज अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और लगन के दम पर सफलता की एक नई कहानी (Success Story) लिखी है। Kunal Shah आज लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा (Inspiration) हैं।
अन्य पढ़े:
सामान्य प्रश्न:
Ans: कुणाल शाह ने मुंबई के विल्सन कॉलेज (Wilson College) से Bachelor of Arts (Philosophy) की डिग्री प्राप्त की, और इसके बाद नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मुंबई (NMIMS Mumbai) में MBA के लिए एडमिशन लिया। लेकिन, कुछ समय के बाद, उन्हें लगा की वो MBA करके पैसों को बर्बाद कर रहे हैं। इसलिए वह अपनी MBA की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर कुछ अलग करने की राह पर निकल पड़े।
Ans: 2021 तक कुणाल शाह की कुल संपत्ति लगभग $806 मिलियन (5985 करोड़ रुपये) है।
Ans: CRED एक क्रेडिट कार्ड बिलों के भुगतान का एक जरिया है। यह ऑनलाइन बिलों का भुगतान करने पर नए- नए Rewards देता है।