Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Real Life Motivation
Actress Saiee Manjrekar Biography in Hindi (अभिनेत्री सई मांजरेकर जीवनी), Saiee Manjrekar Family and Early Life, Education, Career,
सई मांजरेकर (Saiee Manjrekar) एक उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री में से एक है, जो बॉलीवुड के साथ साथ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करती है। उनका जन्म महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ, और साल 2019 से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।
जून 2022 में, एक भारतीय सेना अधिकारी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी, उनके जीवन पर आधारित बायोपिक मेजर (Major) फिल्म में, वह Tollywood Actor Adivi Sesh के साथ में नजर आएगी। आइये इस लेख में हम जानते है, Actress Saiee Manjrekar के जीवन सफर के बारे में।
Table of Contents
उभरती हुई भारतीय अभिनेत्री सई मांजरेकर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2019 में, बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘दबंग 3’ फिल्म से की। अब तक सई मांजरेकर ने बॉलीवुड और टॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में काम किया है, और उन्होंने तेलुगु, हिंदी, मलयालम, तमिल और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।
नाम Name) | सई मांजरेकर |
निक नाम | सई (Saiee) |
जन्म की तारीख | 29 अगस्त 1998 (शनिवार) |
उम्र (Age) | 23 साल (2022 तक) |
जन्म स्थान | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
वर्तमान निवास | मुंबई, महाराष्ट्र, भारत |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
स्कूल | धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई |
महाविद्यालय | मुंबई विश्वविद्यालय, मुंबई |
शिक्षा | ग्रेजुएट |
धर्म (Religion) | हिंदू धर्म |
राशि चक्र | कन्या (Virgo) |
प्रोफेशन | मॉडल, अभिनेत्री |
डेब्यू फिल्म | दबंग 3 (2019) |
खाने की आदत | मांसाहारी |
शौक (Hobbies) | किताबें पढ़ना, यात्रा करना, तैरना, घुड़सवारी करना |
Actress Saiee Manjrekar का जन्म 29 अगस्त 1998 (शनिवार) को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ। उनके पिताजी श्री. महेश वामन मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं, जो मुख्य रूप से मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों के साथ हिंदी फिल्मों में काम करते हैं।
उनकी माँ मेधा मांजरेकर (Medha Manjrekar) मराठी सिनेमा में एक भारतीय अभिनेत्री और निर्माता हैं, जिन्होंने नटसम्राट, काकस्पर्श और दे धक्का जैसे सफल मराठी फिल्मों का निर्माण किया है। Saiee Manjrekar ने अपनी स्कूली शिक्षा धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल, मुंबई से पूरी की, और उसके बाद मुंबई विश्वविद्यालय (Mumbai University) से स्नातक की उपाधि हासिल की।
कद (हाईट) | 5 फुट, 5 इंच |
वज़न | 55kg |
बालों का रंग | गहरा भूरा |
आँखों का रंग | काला |
जब Saiee Manjrekar स्कूल में थी, तब उसे नृत्य करना और अभिनय करना बेहद पसंद था। उनके पिता महेश मांजरेकर जी, एक अभिनेता होने के नाते सई के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अवसर प्राप्त करना थोड़ा आसान बना दिया।
जब वह केवल 14 वर्ष की थीं, तब उन्हें काकस्पर्श (Kaksparsh) नाम की एक फिल्म के लिए चुना गया। यह एक मराठी ड्रामा फिल्म है, जिसमे उन्होंने ख़ुशी की भूमिका निभाई है। इस फिल्म का निर्देशन उनके अपने पिता महेश मांजरेकर जी ने किया था। यह फिल्म 4 मई 2012 को रिलीज हुई। फिल्म का कुल बजट 1.4 करोड़ था, और इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14 करोड़ है।
7 साल बाद 2019 में, उन्होंने दबंग 3 फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया। यह मशहूर डांसर और निर्देशक प्रभु देवा द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। इस फिल्म में मशहूर अभिनेता सलमान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है, और मुख्य अभिनेत्री की भूमिका बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने निभाई है।
इस फिल्म में चुलबुल पांडे (सलमान खान) के प्रेमिका ख़ुशी की भूमिका Saiee Manjrekar ने निभाई है, यह फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कुल लागत 105 करोड़ रुपये थी, और फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 205 करोड़ रुपये था। इस फिल्म के जरिए Actress Saiee Manjrekar को कुछ लोकप्रियता मिली थी।
लोकप्रियता हासिल करने के बाद, विभिन्न निर्देशकों और निर्माताओं ने Actress Saiee Manjrekar से संपर्क करना शुरू कर दिया। अब वह महेश बाबू द्वारा निर्मित एक भारतीय सेना अधिकारी मेजर संदीप उन्नीकृष्णन, जिन्होंने 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी, उनके जीवन पर आधारित बायोपिक मेजर (Major) फिल्म में Tollywood Actor Adivi Sesh के साथ में नजर आएगी। यह फिल्म 3 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Saiee Manjrekar | |
Saiee Manjrekar |
सामान्य प्रश्न:
Ans: सई मांजरेकर के पिता का नाम महेश वामन मांजरेकर (Mahesh Manjrekar) है, जो एक भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता हैं।
Ans: सई मांजरेकर का जन्म 29 अगस्त 1998 (शनिवार) को महाराष्ट्र के मुंबई शहर में हुआ।
Ans: सई मांजरेकर की उम्र 23 साल (2022 तक) हैं।
Ans: जी नहीं, ने अभी शादी नहीं की है।